फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोर के शक में मनोरोगी को धुना

विज्ञापन
नवाबगंज थाने में बाइक के साथ लाए गए बच्चा चोरी के आरोप में पिटे युवक। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
बच्चा चोरी की अफवाहें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कुंडा के तिलौरी मोड़ पर बच्चा चोर के शक में लोगों ने मनोरोगी की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बचाया। उधर, नवाबगंज में भी एक किशोर को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के तिलौरी मोड़ पर एक मनोरोगी घूम रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने उससे पूछताछ शुरू कर दी। अटपटा जवाब देने पर बच्चा चोर बताते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी। हालांकि थोड़ी ही देर में पुलिस वहां पहुंच गई और लोगों को समझाकर मनोरोगी को साथ ले गई। उसने अपना नाम राजेश खन्ना निवासी समस्तीपुर बिहार बताया।
इसी तरह नवाबगंज थाना क्षेत्र के बनकट कामा में रविवार सुबह एक किशोर और एक युवक को देखकर ग्रामीणों ने पूछताछ शुरू कर दी। इस बीच लोगों ने पुलिस को फोनकर बच्चा चोर पकड़े जाने की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को बाइक सहित थाने ले आई। पता चला कि पकड़े गए बबलू पाल पुत्र लल्लूपाल निवासी जमेठी भिटवा और अजीत पटेल पुत्र छोटेलाल पटेल निवासी फतूहाबाद थाना महेशगंज नौटंकी देखने गए थे।
विज्ञापन

इस पर एसओ ने महेशगंज थाना सूचना भेजकर अजीत के परिजनों को बुलवाया। बाद में पता चला कि अजीत पिता की डांट से क्षुब्ध होकर तीन दिन पहले निकला थ। कुंडा स्टेशन पर बबलू पाल उसे मिला। इसके बाद दोनों बबलू पाल की ससुराल नवाबगंज थाना क्षेत्र के अस्थान गांव में पहुंचे। वहां से कामा बनकट नौटंकी देखने गए थे जहां भोर में ग्रामीणों ने उन्हें बच्चा चोर समझ लिया। अजीत को ले जाने के लिए दोपहर में मां के साथ दो दर्जन महिलाएं और पुरुष पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें