अधिवक्ता सुरक्षा विधेयक की मांग को लेकर मंगलवार को कुंडा तहसील परिसर में वकीलों ने प्रदर्शन किया। विधेयक के समर्थन में आवाज बुलंद की। ऑल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार से संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में विधेयक पारित कराने की मांग की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल, राष्ट्रीय महासचिव अनिल त्रिपाठी महेश और दि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर सरकार से अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी कानून बनाने की मांग की। वकीलों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि आए दिन अधिवक्ताओं पर हो रहे हमले उनके जीवन और पेशे दोनों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं, इसलिए तत्काल अधिवक्ता सुरक्षा विधेयक को लागू किया जाना चाहिए।
इस मौके पर अधिवक्ता अविनेश ओझा, राहुल मिश्र, कौशलेश पांडेय, भीष्म नारायण पांडेय, आलोक सिंह, सुनील पांडेय, सुनील कुमार त्रिपाठी, अभय सिंह, एसके सिंह, शीतला प्रसाद केसरवानी, हेमंत शुक्ला, राजेश तिवारी, दिनेश सिंह आदि रहे।