फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ी फीस को लेकर एमडीपीजी में हंगामा

Wed, 22 Jul 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़े शुल्क सहित अन् मामलों को लेकर बुधवार की दोपहर शहर के एमडीपीजी कालेज में छात्रों ने जमकर हंगामा किया। काउंसलिंग व फीस जमा करने के लिए खुले काउंटरों को बंद कराने के बाद कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। चीफ प्रॉक्टर का घेराव करने पहुंचे आक्रोशित छात्रों को देख शिक्षकों और कर्मचारियों को पसीना छूटने लगा। इस बीच कॉलेज प्रशासन नेन फोर्स बुला ली। पीएसी के साथ पुलिस पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

कॉलेज में प्रवेश के वक्त विश्वविद्यालय ने सीट घटा दी। ऊपर से कॉलेज प्रशासन प्रवेश शुल्क बढ़ा दिया। इन बातों से नाराज छात्र दोपहर के वक्त कॉलेज पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। नाराज छात्रों की मांग थी कि बढ़ी हुई फीस वापस लें और सीट को पूर्वत रखा जाए। कॉलेज प्रशासन ने उनकी मांगों को मानने से इनकार कर दिया। इससे छात्र भड़क गए और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

 काउंसलिंग और फीस काउंटरों को विद्यार्थियों ने बंद कराते हुए चीफ प्रॉक्टर का घेराव किया।  छात्र तोडफ़ोड़ करने पर उतारू थे। इस बीच किसी ने पुलिस को खबर दे दी। सूचना मिलते ही पीएसी के साथ पुलिस कॉलेज पहुंची। भारी मात्रा में पीएसी संग पुलिस बल देख छात्र और उग्र हो गए। किसी तरह जवानों ने विद्यार्थियों को बगैर बल प्रयोग किए समझा बुझाकर शांत कराया। आक्रोशित विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग न मानी गईं तो वे उग्र प्रदर्शन को बाध्य होंगे। इस मामले में जानकारी के लिए प्राचार्य डॉ. एएन त्रिपाठी को फोन लगाया गया, मगर मोबाइल बंद होने की वजह से उनसे बात नहीं हो पाई। कॉलेज के जनसूचना अधिकारी डॉ. सीएन पांडेय ने बताया कि छात्रों के जरिए पूर्व में सौंपे गए ज्ञापन की जायज मांगों पर विचार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें