फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी में हड़ताल को लेकर वकीलों में गुटबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। कचहरी में हड़ताल को लेकर वकीलों में गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन जहां हड़ताल खत्म कराने के लिए पूरी ताकत झोंक दिया है, वहीं अधिवक्ता संघर्ष समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को न्यायिक कार्य ठप कराकर अपनी आवाज बुलंद की है। हड़ताली अधिवक्ताओं का कहना है कि जिला प्रशासन का ठोस आश्वासन जब तक नहीं मिलता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

पट्टी में तहसील में ग्राम न्यायालय की स्थापना के विरोध में आंदोलनरत अधिवक्ता संघर्ष समिति के सदस्यों पर दबाव पड़ने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं है। अधिवक्ताओं का कहना है कि जिला प्रशासन उन्हें गुमराह कर रहा है। एक तरफ पट्टी में ग्राम न्यायालय की स्थापना के लिए और धनराशि की मांग कर रहा है, दूसरी तरफ वकीलों को झूठा आश्वासन देकर ग्राम न्यायालय की स्थापना को स्थगित करने की बात कही जा रही है। शुक्रवार को हड़ताली वकीलों ने जुलूस निकाला और अधिवक्ता एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कामकाज ठप कराया। इधर जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद मिश्र ने दावा किया है कि हड़ताल खत्म हो गई है और न्यायालयों में कामकाज नियमित रूप से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें