पट्टी तहसील में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते लखनूडीह गांव के ग्रामीण। संवाद
आबादी की जमीन पर जल जीवन मिशन के तहत हो रही बोरिंग का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। दोपहर में एसडीएम पट्टी का घेराव करते हुए सरकारी भूमि पर बोरिंग कराने की मांग की है।
पट्टी तहसील क्षेत्र के आसपुर देवसरा थाना के लखनूडीह गांव में जल जीवन मिशन के तहत बोरिंग होनी है। ग्राम प्रधान ने आबादी की भूमि को चिह्नित कर संबंधित विभाग को दे दिया। जिसपर बोरिंग होने का प्रस्ताव किया गया है। उस भूमि पर गुप्ता बस्ती और शर्मा बस्ती के 12 लोगों का आठ-आठ फीट कब्जा है। गांव के शादी विवाह व अन्य कार्यक्रम इसी जमीन पर होते रहे। वहीं, कई बस्तियों के आवागमन का यही एक मात्र रास्ता है। ग्रामीणों का कहना है कि बोरिंग हो गई तो बहुत सारी समस्याएं होंगी। इस भूमि पर गांव के कई लोगों का अधिकार है सब लोग अपने-अपने हिस्से पर कब्जा किए हैं। सोमवार को घेराव करने में वंदना सिंह, बबीता शर्मा, सावित्री शर्मा, सावित्री गुप्ता, निशा गुप्ता, सुनीता गुप्ता, रीता गुप्ता, शोभावती यादव, शशि शर्मा समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।