फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: तीसरे दिन भी बीडीओ के खिलाफ धरना जारी

Wed, 02 Aug 2023 08:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा, बाबागंज, कालाकांकर के सचिवों ने भी काली पट्टी बांध जताया आक्रोश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाघराय। बीडीओ बिहार अश्वनी सोनकर के खिलाफ सोमवार को बिहार ब्लॉक के पंचायत सचिव धरने पर बैठ गए, जो तीसरे दिन भी जारी है। उनका कहना है कि बीडीओ ने उनके साथ अभद्र व्यवहार व गाली गलौज की। इसके बाद कुंडा, बाबागांज, कालाकांकर के ग्राम पंचायत सचिवों ने भी अपने ब्लॉक में बाह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और कार्यवाई की मांग की। उनका कहना है कि धरना तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती। कुंडा में पंकज शुक्ला, विजय कुमार, अनिल कुमार, नंदलाल, सन्तोष कुमार आदि ने बिहार के साथियों के समर्थन में नारेबाजी कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


बैंरग लौटे डीडीओ और डीपीआरओ, नहीं बनी बात
बिहार। बीडीओ के तबादले को लेकर बिहार ब्लॉक में धरना प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को समझाने के लिए बुधवार को डीडीओ राकेश प्रसाद और डीपीआरओ आलोक कुमार सिन्हा ब्लॉक पहुंचे। कर्मचारी नेताओं से बंद कमरें में बात करने के बाद भी दोनों अफसरों का प्रयास निरर्थक रहा। डीपीआरओ ने बताया कि कर्मचारियों नेताओं से बात की गई, मगर वार्ता असफल रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें