फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: करंट की चपेट में आने से फल विक्रेता की मौत

Wed, 02 Aug 2023 08:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी में डॉक्टरों के न मिलने से हंगामा, बिजली विभाग की लापरवाही पर लोगों में आक्रोश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संडवाचंद्रिका। बुधवार की सुबह करंट की चपेट में आने से फल विक्रेता विनोद कुमार की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। लोगों में बिजली विभाग व सीएचसी के डॉक्टरों के रवैये को लेकर गुस्सा है।
अंतू नगर पंचायत के बाबूगंज बाजार निवासी विनोद कुमार चौराहे पर ठेले पर फल बेचता था। बुधवार की सुबह करीब दस बजे वह ठेले पर फल रख रहा था। इस बीच ठेले के एंगल में बिजली के तार के जरिए करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने से विनोद चीखते हुए जमीन पर गिर पड़ा। जमीन गीली होने के कारण लोग पीछे हट गए। उपाध्यायपुर के ध्रुवराज मौर्य ने साहस कर पैर में दुपट्टा फंसाकर उसे बाहर निकाला। लोगों की मदद से उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी नहीं मिले। इसे देख लोग हंगामा करने लगे। कुछ देर बाद वार्डब्वॉय व एक डॉक्टर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फल विक्रेता की मौत की खबर पर आक्रोशित बाजारवासी बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करने लगे। कुछ देर बाद एक्सईएन, एसडीओ व थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों को पुलिस ने समझाकर शांत कराया।

दो बच्चों के सिर से छिन गया पिता का साया
मृतक फलविक्रेता विनोद के एक बेटा व एक बेटी है। उसकी मौत से दोनों के सिर से पिता का साया छिन गया। पत्नी समेत बच्चों का रो रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें