फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शहर के रूपापुर में कार सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Thu, 17 Nov 2022 11:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

नगर कोतवाली क्षेत्र के रूपापुर निवासी उमाकांत शर्मा जमीन खरीदने व बेचने का काम करते थे। बृहस्पतिवार की देर शाम अपने दोस्त शेर बहादुर के साथ कोषागार चौराहे पर बैठे थे। करीब साढ़े सात बजे वह दोस्त के साथ बाइक से घर जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
Pratapgarh News : प्रॉपर्टी डीलर उमाकांत शर्मा उर्फ लल्लन। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के रूपापुर इलाके में बृहस्पतिवार की रात प्रापर्टी डीलर उमाकांत शर्मा की कार सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह कोषागार चौराहे से अपने दोस्त के साथ बाइक से घर जा रहे थे। हत्याकर बदमाश भाग निकले। सूचना पर एसपी समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। देर रात तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली पर हत्यारों का सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन



नगर कोतवाली क्षेत्र के रूपापुर निवासी उमाकांत शर्मा जमीन खरीदने व बेचने का काम करते थे। बृहस्पतिवार की देर शाम अपने दोस्त शेर बहादुर के साथ कोषागार चौराहे पर बैठे थे। करीब साढ़े सात बजे वह दोस्त के साथ बाइक से घर जाने के लिए निकले थे। विकास भवन के पीछे पहुंचने पर मैरून रंग की कार सवार बदमाशों ने नीचे उतरकर उनकी बाइक रोक ली।
 

Pratapgarh News : प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करते हुए। - फोटो : अमर उजाला।
उनके रुकते ही कार सवार लोगों ने गालियां देते हुए लाठी-डंडे से शेर बहादुर व उमाकांत पर हमला कर दिया। पिटाई से दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। बदमाशों ने ताबड़तोड़ पांच राउंड फायरिंग कर उमाकांत को मौत के घाट उतार दिया। फिर हमलावर कार पर सवार होकर भाग निकले। गोलियों की तड़तड़ा आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो कार सवार हत्यारे भाग निकले।


गोली मारकर हत्या की सूचना पर उमाकांत के परिजनों संग मोहल्ले के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। खून से लथपथ उमाकांत को लेकर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक गोली उनके गले व दूसरी चेहरे पर लगी थी। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी पहले मौके पर फिर अस्पताल पहुंची।

Pratapgarh News : प्रॉपर्टी डीलर उमाकांत शर्मा उर्फ लल्लन ही हत्या के समय उनकी बाइक पर मौजूद शेरबहाद - फोटो : अमर उजाला।
परिजनों और लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस हत्यारोपियों की खोजबीन में जुट गई। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर के हत्यारों को दबोचने के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। प्रथम दृष्टया जांच में घटना की वजह जमीन की खरीद फरोख्त की रंजिश ही सामने आई है। हर बिंदु पर छानबीन की जा रही है। हत्यारे जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन

Pratapgarh News : प्रॉपर्टी डीलर उमाकांत शर्मा उर्फ लल्लन की हत्या के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
खून से भीग गया था प्रशांत का स्वेटर
प्रॉपर्टी डीलर उमाकांत की गोली मारकर हत्या की खबर मिलने पर पहुंचे पड़ोसी प्रशांत शर्मा लोगों की मदद से बाइक से ही घायल उमाकांत को लेकर अस्पताल भागे। उनका स्वेटर खून से भीग गया था। साथ पहुंचे शेर बहादुर घटना से सहमा रहा। हालांकि उससे पूछताछ के बाद पुलिस आरोपियों को चिन्हित करने में जुट गई।


कार सवार बदमाश कर रहे थे उमाकांत का इंतजार
प्रॉपर्टी डीलर उमाकांत के दोस्त शेर बहादुर ने पुलिस को बताया कि विकास भवन के पीछे जोगापुर की ओर जाने वाली सड़क पर मैरून कलर की कार खड़ी थी। कार सवार बदमाश उमाकांत को देखते ही हमलावर हो गए। उस पर पहले लाठी-डंडे से हमला किया फिर बाद में कई राउंड गोली मारी। उमाकांत को निढाल देखकर बदमाश भाग निकले। शेर बहादुर के मुताबिक कार सवार बदमाश उमाकांत की रेकी पहले से ही कर रहे थे। घटना के बाद बदमाश कार लेकर किस ओर भागे, यह वह ही नहीं वहां जुटे लोगों में कोई नहीं बता पा रहा था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें