फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नदी नहीं मां : महेंद्र सिंह

Mon, 28 Aug 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
 भारत देश पर मां गंगा की बड़ी कृपा है। बहुत सारे देश हैं पर वहां मां गंगा के जल जैसा कोई जल नहीं है। किसी नदी, कुआं या नल का जल भर लो और एक तरफ मां गंगा का जल भर लो। दोनों में बदलाव ये देखने को मिलेगा कि अन्य पानी काला पड़ जाने के साथ उसमें कीड़े भी पड जाएंगे पर गंगा का जल उसी प्रकार स्वच्छ व निर्मल रहेगा। यह बातें कालाकांकर स्थित ट्रेनिंग सेंटर ग्राम्य विकास संस्थान आयोजित नमामि गंगे जागृत यात्रा के पड़ाव के दौरान ग्रामीण विकास मंत्री स्वतंत्र प्रभार डा.महेंद्र सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि कहीं। उन्होंने मां गंगा को मोक्षदायनी बताते हुये कहा कि उसकी गोद में मानव जन्म से लेकर मृत्यु तक मोक्ष प्राप्त कर तर जाता है। गंगा दर्शन से ही मानव का जन्म धन्य हो जाता है व गंगा का हर तट तीर्थ स्थल है। गंगा गंगोत्री से निकल कर लगभग 20525 किलो मीटर के क्षेत्र फल में विराज मान हैं। उनके तट पर लगभग 50159 गांव बसे हैं जहा के लोग धन्य हैं कि वह मां की गोद में विराज मान हैैं। बताया कि राष्ट्रपति ने जब प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के लिये नरेंद्र मोदी को बुलाया तो उन्होने कहा कि मैं पहले गंगा आरती करूंगा इसके बाद ही शपथ ग्रहण करूंगा। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व योगी आदित्यनाथ का सपना मा गंगा को स्वच्छ व निर्मल बनाने का है। इसी को लेकर नमामि गंगे जागृति यात्रा का शुभारम्भ मुख्य मंत्री आदित्यनाथ योगी ने 9 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास से झंडी दिखा कर किया जो 6 सितम्बर को समाप्त होगा।
विज्ञापन


इसके पूर्व उन्होंने मां गंगा व पं.दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वालित कर माल्यार्पण किया। इसके बाद आरएस पव्लिक स्कूल आलापुर व नेहरु युवा केंद्र प्रतागढ़ ने शिव तांडव, गंगा आरती, गंगा स्वच्छता के गीत, लोक नृत्य सहित अन्य सांस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान सभी को ‘स्वच्छ गंगा, निर्मल गंगा’ बनाने के लिये सभी लोगों को जागरूक करते हुये संकल्प दिलाया कि हम लोग मां गंगा को स्वच्छ व निर्मल बनायेगें। कार्यक्रम के पूर्व मंत्री डा.महेंद्र सिंह को कालाकांकर पहुंचने पर सलामी दी गई। ब्लाक प्रमुख बीएन सिंह ने स्वामी सिद्धेश्वर महाराज व मुख्य अतिथि डा.महेंद्र सिंह को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, स्वामी सिद्धेश्वर महाराज, भाजपा युवा नेता भरत सिंह, प्रकाश सिंह ने बताया कि गंगा हमारी माता है जन्म-जन्म का नाता है। इसको स्वच्छ बनाये रखें। कार्यक्रम में होमगार्ड मंत्री अनिल राजभर को इस कार्यक्रम में आना था लेकिन मुख्यमंत्री के साथ उनका कार्यक्रम लगने से वह नहीं आ सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. सूर्य कुमार पुलिस महानिदेशक होमगार्ड उतरप्रदेश, संचालन प्रमोद प्रियदर्शी ने किया। जनरल होमगार्ड एसी उपाध्याय ने आये हुये अतिथियों का धन्यवाद व आभार प्रकट किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख बैजनाथ सिंह, योगेन्द्र सिंह, पवन गौतम ,रामनरेश फौजी, रघुराज, बीडीओ दिनेश यादव, विजय शुक्ला, गया प्रसाद पांडेय, दिनेश सोनकर , विपिन नागर, सुनील शुक्ला, शिवेन्द्र तिवारी, आरएस पब्लिक स्कूल के उपप्रबंधक कमलेश यादव, शिवम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें