फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं बाबा की शोभयात्रा में उमड़े श्रद्धालु

Tue, 19 Jul 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
religious
विज्ञापन
नगर में तीन दिवसीय श्री सांईनाथ महोत्सव का सोमवार को धूमधाम से शुभारंभ हो गया। पहले दिन सांईबाबा की पालकी शोभयात्रा मुख्य आर्कषण का केंद्र रही। बलीपुर सांई दर्शन मंदिर से निकली शोभायात्रा में सबसे आगे सांई बाबा फूलों से सजे रथ पर विराजमान थे। इसके पूर्व बलीपुर मंदिर के संरक्षक हृदयनारायण ने बाबा की आरती उतारी। मुख्य रथ के पीछे पीछे बैंडबाजे, डीजे और झांकियों का लंबा जुलूस चल रहा था। जो शोभायात्रा में चार चांद लगा रहा था।
विज्ञापन


सांई की एक झलक पाने के लिये पूरा शहर उमड़ा रहा। जिससे जगह-जगह जाम लग गया। भजन मंडली पर कलाकार कीर्तन करते चल रहे थे। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष शैलेंद्रनाथ ने कहा कि सांई बाबा अपने भक्तों के सभी कष्ट दूर करते हैं। शोभयात्रा बलीपुर से कचहरी, अंबेडकर चौराहा, कचहरी रोड, श्रीराम चौराहा, चौक बाबागंज व भंगवाचुंगी होते हुए पुन: साई दर्शन मंदिर बलीपुर में आकर समाप्त हुई। सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली पुलिस साथ चल रही थी। इस मौके पर श्रीकिशोर अग्रवाल, रोशनलाल ऊमरवैश्य, छेदीलाल, रविशंकर अग्रवाल, संजय खंडेलवाल, हरी खंडेलवाल, विष्णु खंडेलवाल, गिरधारी सिंह, भानू प्रधान, विजय, अजीत, रिंकू सरदार, राकेश शादवानी, संतोष तिवारी एडवोकेट, विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें