फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग पर हुई धनवर्षा

Thu, 10 Nov 2016 12:15 AM IST
प्रतापगढ़
विज्ञापन
एक हजार के नकली नाेट
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी के पांच सौ और हजार के नोट बंद करने की घोषणा से भले ही लोगों को परेशानी उठ पड़ रही है, मगर बिजली विभाग को इससे जबरदस्त फायदा हुआ। बुधवार को बकायेदारों से जमकर धनवर्षा हुई। देखते ही देखते बिजली विभाग का खजाना भर गया। बिजली बिल का बकाया दबाकर बैठे उपभोक्ता पांच सौ और हजार की नोट खपाने के लिए अच्छी युक्ति निकाली। वे घरों में रखे पांच सौ और हजार के पुराने नोट से बिल चुकता करने बिजली विभाग के दफ्तर पहुंच गए। लाइन लगाकर खुद बिल जमा किया।
विज्ञापन



बकाएदारों के पीछे वसूली का डंडा लेकर घूमने वाले बिजली विभाग के कर्मचारियों को बुधवार को बिना किसी मशक्कत के एक करोड़ रुपये का बकाया मिल गया। इससे अफसर भी हैरान थे। दिनभर चेकिंग और कनेक्शन काटने के बाद बड़ी मुश्किल से चार, पांच लाख की ही वसूली हो पाती थी। वहीं एक दिन में करीब एक करोड़ का आंकड़ा पार करना सभी को हैरत में डाल रहा था। फिलहाल धनवर्षा से बिजली विभाग के अफसर खुश भी थे। रंग लागैय न फिटकरी रंग चोखा वाली कहावत कहकर अफसर भी फील गुड करते नजर आये। एक्सईएन एसपी मिश्रा ने बताया कि जिले भर में करीब एक करोड़ की वसूली हुई है। बिल जमा करने वालों ने पांच सौ और एक हजार के नोट जमा कराए। उनके यहां एक दिन में करीब पचास से साठ लाख रुपये का बकाया जमा हुआ जो एक रिकार्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें