फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: थानों पर निस्तारित कराई गईं समस्याएं

Sun, 10 Dec 2023 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


प्रतापगढ़। जिले के 23 थानों में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में पीड़ितों की समस्याओं को सुनकर निस्तारित की गईं। नगर कोतवाली में एएसपी पश्चिमी रोहित मिश्रा तथा एसडीएम सदर उदयभान सिंह ने दस पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। दो मामलों का तुरंत निस्तारण कराया गया।
लालगंज संवाददाता के अनुसार समाधान दिवस पर पंद्रह शिकायतें आईं। एसडीएम लालधर यादव तथा सीओ रामसूरत सोनकर की मौजूदगी में तीन शिकायतों को निस्तारण किया गया। शेष समस्याओं के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस की टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक अवन कुमार दीक्षित, विजयकांत सत्यार्थी मौजूद रहे। वहीं लीलापुर में थानाध्यक्ष नीरज यादव के संयोजन में हुए समाधान दिवस में फरियादी शिकायतें लेकर आये। इसमें ने तीन शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया।
विज्ञापन

कुंडा संवाददाता के अनुसार संग्रामगढ़ थाने में फरियादियों की भीड़ रही, लेकिन राजस्व विभाग से कोई नहीं पहुंचा। समाधान दिवस के समाप्त होने के एक घंटे पहले दो लेखपाल पहुंचे। थानाध्यक्ष ने लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें