फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: वायरल वीडियो को देख बीएसए ने शिक्षकों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। विकासखंड मंगरौरा स्थित प्राथमिक विद्यालय मधुपुर में शनिवार को प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षकों व शिक्षामित्र सुबह 9 बजकर 30 मिनट तक विद्यालय नहीं पहुंचे तो शिक्षकों की अनुपस्थिति में बच्चे इधर-उधर खेलते रहे। ग्रामीणों ने विद्यालय का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

वीडियो का संज्ञान लेकर बीएसए भूपेंद्र सिंह ने अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का एक दिन का वेतन तथा शिक्षामित्र का मानदेय रोकने का आदेश दिया है। एक सप्ताह में साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण खंड शिक्षाधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
स्पष्टीकरण न देने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रधानाध्यापक मुकेश त्रिपाठी, सहायक अध्यापक अजय तिवारी, पूनम त्रिपाठी, दीपिका मिश्रा व शिक्षामित्र निशा मिश्रा बिना सूचना के विद्यालय में अनुपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें