फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में नगदी का संकट

Wed, 26 Apr 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
Rupee Shimla
विज्ञापन
बैंकों में एक बार फिर कैश की किल्लत शुरू हो गई है। सहालग के मौसम में नकदी न मिलने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पैसों को लेकर मारामारी रिजर्व बैंक की नई गाइड लाइन के चलते आई है।
विज्ञापन



अब तक धड़ाधड़ बैंकों से मिलने वाले कैश पर अब रिजर्व बैंक ने लगाम लगा दी है। बैंकों को अब तक भेजे गए कैश पर उन्हें काम करने को कहा है। लेकिन दिक्कत यह है कि जो कैश बैंकों में आया था वह ज्यादातर ग्राहकों के बीच वितरित हो चुका है। ऐसे में अब उन्हें बैंक के उन ग्राहकों के भरोसे काम निपटाना होगा जो प्रतिदिन उनकी शाखा पर कैश जमा करने आ रहे हैं। जिसमें बड़े ग्राहक खासतौर से पेट्रोल पंप, गैस एंजेसी, बाइक एंजेसी, बड़े व्यापारी आदि से मिलने वाला कैश ही अब ग्राहकों के बीच वितरित होगा। पट्टी की ज्यादातर शाखाओं पीएनबी, स्टेट बैंक, बड़ौदा बैंक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक समेत तमाम बड़ी छोटी बैंकों में कैश की किल्लत आ खड़ी हुई है। इस समस्या से जूझ रहे बैंकों के प्रबंधक व कर्मचारी इस बाबत खुल कर बोलने को राजी नहीं हैं। बस इतना कहते हैं कि हां नई गाइड लाइन आ गई है। जिसके तहत लोगों को ई लेन-देन के लिए प्रेरित करना होगा। बैंकों में अब पहले जैसे कैश की पूर्ति नहीं की जाएगी। लेकिन जिन घरों में शादियां हैं अथवा अन्य किसी प्रकार के समारोह हैं, उनके लिए आने वाले दिनों में कैश की किल्लत उन्हें परेशान करने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें