प्रतापगढ़। गुरुवार को चिलबिला व जेलरोड फीडर को दुरुस्त करने में विद्युत विभाग की टीम ने पसीना बहाया। इससे करीब पांच घंटे करीब दर्जनभर मुहल्लों की विद्युत आपूर्ति ठप रही। उमसभरी गर्मी में विद्युत कटौती से लोग परेशान हो उठे। आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। दशहरा के पर्व को लेकर शहर की बिजली अव्यवस्था को व्यवस्थित किया जा रहा है। शहर के सभी फीडरों को दुरुस्त किया जा रहा है। तार कसे जा रहे हैं। टहनियों की छंटाई हो रही है। ताकि महापर्व के दौरान बिजली आपूर्ति में दिक्कत न हो।
गुरुवार को विद्युत विभाग की टीम ने चिलबिला व जेलरोड फीडर पर कार्य शुरू किया। सुबह दस बजे से 3 बजे तक कार्य चला। फीडर पर करीब पांच घंटे तक कार्य चला। इससे पंजाबी मार्के ट, सिप्टैन रोड, बाबागंज कालोनी, जेल रोड, स्कूल वार्ड, आजाद नगर, तेलिया चौराहा, सदर बाजार, भुलियापुर, बेगमवार्ड समेत दर्जन भर मुहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप रही। दोपहर बाद तेज धूप और उमस के बीच बिजली न होने के कारण लोगों को परेशान होना पड़ा।