फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पखवारे भर से फुंका है दुर्गागंज बाजार का ट्रांसफार्मर

Thu, 03 Aug 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
ट्रांसफार्मरों में आग लगने से बिजली का फ्यूज उड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर फुंकने से दुर्गागंज बाजारवासी करीब पखवारे भर से बिजली संकट से जूझ रहें हैं। ग्रामीणों ने समस्या से उपकेन्द्र से लेकर मुख्यालय तक के अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। दुर्गागंज बाजार में 63 केवीए के ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति की जाती है। बाजार के साथ ही आसपास के करीब छह गांवों, मजरों को भी इसी से बिजली आपूर्र्ित की जाती है।
विज्ञापन


पखवारे भर पहले ट्रांसफार्मर जल गया। इससे गांवों एवं बाजारों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने दूसरे दिन उपकेन्द्र पर तैनात जेई को समस्या से अवगत कराया। दो तीन दिन तक इंतजार करने के बाद भी जब स्थानीय अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो ग्रामीणों ने एक्सईएन विद्युत को अवगत कराया। टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। मगर पखवारा बीत जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका। बिजली नहीं होने से उमसभरी गर्मी से लोगों को जीना मुहाल हो गया है। कूलर, फ्रीज, पंखा, टीवी, मोबाइल आदि शो पीस बन गए है। विभागीय अधिकारियों की अनदेखी से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें