फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को दिया गया पुरस्कार

विज्ञापन
सगरा सुंदरपुर में आयोजित खेलकूद में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देते अतिथि। आयोजक
विज्ञापन
स्थानीय बाजार में नेहरू युवा केंद्र के मेरा युवा भारत अभियान के तहत आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। युवा इकाई सगरा सुंदरपुर के संयोजन में हुए समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विहिप के कुंडा जिला कार्यवाह सूरज ने किया। विद्यालय की छात्रा फिजा, ऋतिका एवं राबिया ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलों से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है। ऐसे आयोजन सराहनीय हैं। कबड्डी, बैडमिंटन, लंबी कूद, खो-खो, रस्सी कूद के विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य संध्या तिवारी, राज जायसवाल, मंडल कार्यवाह सौरभ, सचिव रंजय मिश्र, हरीश तिवारी, शिव कुमार तिवारी, स्नेहा शुक्ला, कोमल सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें