मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़ जंक्शन होकर गुजरने वाली ट्रेनों के लेट लतीफी के चलते यात्रियों को परेशान होना पड़ा। शनिवार को जनता एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें समय से जंक्शन पर नहीं पहुंची।
स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस ढाई घंटे तो गरीबरथ एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। पंजाबमेल 30 मिनट, कोलकाता साप्ताहिक ट्रेन एक घंटे, दिल्ली-वाराणसी त्योहार स्पेशल एक घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। विवेक नगर निवासी लोकेश श्रीवास्तव ने बताया कि ससुराल में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वाराणसी जाना था। ट्रेनों के लेटलतीफी के चलते परेशान होना पड़ा। दहिलामऊ निवासी रोहित मिश्र ने बताया कि एक दवा कंपनी में एमआर के पद पर कार्यरत हैं। वाराणसी में प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया है। ट्रेनों के लेट होने से वह परेशान हुए। एसएस ने बताया कि कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन के चलते नियमित संचालित ट्रेनें समय की पटरी से उतर गई हैं।