फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा हटाने के लिए दबाव

Mon, 15 Dec 2014 12:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जेठवारा थाना क्षेत्र के पूरेमोतीलाल गांव के पूर्व प्रधान व प्रधानपति कन्हैयालाल को जेठवारा पुलिस ने हिरासत में लेकर धमकाया। थाने के एक दरोगा ने उसे विश्वनाथगंज विधायक पर दर्ज मुकदमे और एक अन्य बलात्कार के मामले में सुलह कराने की अल्टीमेटम देकर छोड़ दिया। चेतावनी दी कि अगर 15 दिसंबर तक दोनाें मामलाें में सुलह नहीं हुई तो दुष्कर्म के आरोप में जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


कन्हैयालाल रविवार को पत्नी ग्राम प्रधान सिकरहिन के साथ एसपी आवास पहुंचा। उसने कहा कि उसे विधायक के दबाव में प्रताड़ित किया जा रहा है और बलात्कार के फर्जी मुकदमे में फंसाने का प्रयास हो रहा है। कन्हैयालाल के अनुसार इलाके का एक व्यक्ति अपनी साली से बलात्कार के आरोप में जेल में है। इस मामले में विधायक के निर्देश पर उनके कुछ करीबियों ने बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराने से रोक दिया था और पंचायत में आरोपी को तीन साल के प्रदेश निकाला का फरमान सुनाया था।

पंचायत के फैसले पर उससे और उसकी पत्नी से जबरन हस्ताक्षर कराया गया। उसने इसका विरोध किया और विधायक समेत पंचायत करने वालाें पर एफआईआर दर्ज करवा दी। अब विधायक के इशारे पर जेल में बंद आरोपी की पत्नी से उस पर बलात्कार का आरोप लगवाया जा रहा है। कन्हैयालाल के अनुसार शनिवार को उससे गांव की ही एक दुकान पर जबरन कुछ लोगों ने विवाद किया और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दे दी गई। हालांकि जांच में गांव के लोगों ने आरोप बेबुनियाद बताया। इसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया लेकिन दरोगा दोनाें मामलाें में सुलह के लिए धमकी दे रहा है। उसने यह भी कहा है कि अगर सोमवार तक सुलह नहीं की तो उसके खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें