फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती ने प्रत्याशियों को दिया नोट बदलने का ठेका

Fri, 18 Nov 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर करारा हमला बोला। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मायावती कालेधन की देवी हैं। किसी महारानी की तरह हर समय बैठकर नोट गिनने वाली दौलत की देवी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले से करारा झटका लगा है। उनके करोड़ों रुपये डूब गए हैं। उन्होंने दावा कि नोटबंदी के फैसले के बाद बसपा के सभी प्रत्याशियों को लखनऊ बुलाया गया और उन्हें पुराने नोटों को नई करेंसी में बदलने का ठेका दिया गया। आरोप लगाया कि ऐसा न करने पर टिकट काटने की भी धमकी दी गई है।
विज्ञापन


अभी तक बसपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की गाड़ियां बसपा सुप्रीमो के घर के अंदर नहीं जाती थीं, लेकिन नोटबंदी के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि सभी प्रत्याशियों की गाड़ियों को मायावती के बंगले के अंदर ले जाया गया। स्वामी प्रसाद ने काले धन को लेकर सपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार के मंत्रियों की काली कमाई बर्बाद हो गई है। अब सपा सरकार के मंत्री अपना काला धन खपाने के लिए परेशान हैं। मुलायम सिंह जरूर मोदी के फैसले का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन वह समय देने की भी बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें