उमरवैश्य सभा की मंगलवार को हुई बैठक में 21वें मेधावी सम्मान समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। बताया गया कि समारोह 28 जून को होगा। इस दौरान 128 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक चिलबिला स्थित धर्मशाला में हुई। अध्यक्षता सभा के जिलाध्यक्ष गुलाबचंद उमरवैश्य ने की। संरक्षक रोशनलाल उमरवैश्य ने बताया कि हाईस्कूल और इंटर के 128 छात्रों ने अपने शैक्षिक प्रमाणपत्र जमा कराए हैं। इन छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।