फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद सीमा पर हाईवाल्यूम पावर स्प्रे से टिड्डी दल को रोकने की तैयारी

Fri, 29 May 2020 12:51 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
Grasshopper - फोटो : Social Media
विज्ञापन
पाकिस्तानी टिड्डी दल को जिले में घुसने से रोकने के लिए कृषि विभाग ने पूरी तैयारी की है। जिलाधिकारी द्वारा जारी अलर्ट के बाद कृषि विभाग टिड्डी दल के झुंड को रोकने के लिए हाईवाल्यूम पावर स्प्रे का इस्तेमाल करेगा। विभगीय सूत्रों के अनुसार 20 पावर स्प्रे व 200 लीटर कीटनाशक के घोल के स्टाक का इंतजाम पहले से ही कर लिया गया है। हालांकि अभी टिड्डी दल आगरा से सटे जिलों की तरफ ही बढ़ रहा है।
विज्ञापन


पाकिस्तान से आए टिड्डी दल ने पंजाब, राजस्थान व मध्य प्रदेश के बाद अब यूपी में दस्तक दे दी है। यूपी के ललितपुर, झांसी के बाद अब आगरा में आ पहुंचा है। 24 घंटे में टिड्डी दल 100 किमी से अधिक का सफर तय करता है। आगरा में टिड्डी दल की दस्तक से जिले में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

जिलाधिकारी डा. रुपेश कुमार द्वारा अलर्ट जारी करने के बाद कृषि विभाग टिड्डी दलों की रोकथाम की तैयारी में जुट गया है। विभाग टिड्डी दल को रोकने के लिए हाईवाल्यूम पावर स्प्रे की मदद लेगा। टिड्डी दल पर टीमें पावर स्प्रे के द्वारा कीटनाशक घोल की बौछार करेंगी। जिला कृषि अधिकारी डा. अश्वनी सिंह ने बताया कि टिड्डी दल को रोकने के लिए 20 पावरस्प्रे का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा 200 लीटर घोल का भी स्टाक तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन


इनका भी करें प्रयोग
जिला कृषि अधिकारी डा. अश्वनी सिंह ने बताया कि पांच फीसदी ईसी या मैलाथियान 50 फीसदी की एक मिली दवा प्रति लीटर पानी में घोलकर या क्लोरोपाईफांश 20 फीसद ईसी की ढाई मिली दवा प्रति लीटर पानी में घोलकर हाईवाल्यूम स्प्रेयर से स्प्रे करें। इसके अलावा टिड्डी दल के आने की खबर मिलते ही इसकी सूचना ब्लाक स्तर पर कृषि विभाग के अधिकारियों को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें