एसडीएम ने आरोपों को बताया निराधार
एसडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह ने आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया। एसडीएम ने बताया कि नायब नाजिर अक्सर नशे में धुत रहता है और सरकारी आवास में हंगामा करने के साथ ही कर्मचारियों व फरियादियों के साथ अभद्रता करता है। उसके अनुचित आचरण की रिपोर्ट पूर्व में अफसरों को भेजी जा चुकी है। नायब नाजिर के क्रियाकलापों को लेकर खिलाफ पूर्व तहसीलदार अनिल कुमार ने मुकदमा भी दर्ज कराया था। कोतवाली पुलिस ने किसी भी तरह की तहरीर मिलने से इनकार किया है।
नायब नाजिर की पिटाई से कलक्ट्रेट कर्मियों में नाराजगी
प्रतापगढ़ लालगंज में नायब नाजिर की पिटाई से कलक्ट्रेट कर्मियों में नाराजगी है। कर्मचारियों का आरोप है कि एसडीएम ने डंडे से नायब नाजिर की पिटाई की। प्रयागराज मिनिस्टीरियल कलक्ट्रेट संघ के अध्यक्ष अजय शंकर श्रीवास्तव, महामंत्री महेंद्र कुमार पांडेय ने प्रतापगढ़ के डीएम को पत्र लिखकर एसडीएम के खिलाफ एफआईआर लिखकर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। मांग नहीं माने जाने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी।