अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया शनिवार को करीब साढ़े पांच बजे कुंडा के भदरी कोठी पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। भदरी कोठी पहुंच कर उन्होंने उदय प्रताप सिंह से मुलाकात कर हिंदुत्व और राम मंदिर को लेकर चर्चा की।
प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि बहुत संघर्ष करने के बाद हिंदू जाग गया है। उन्होंने मणिपुर की घटना को लेकर कहा अब हिंदू अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने को तैयार है। तोगड़िया ने बताया कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद 24 जनवरी को वह कारसेवकों को बुलाकर राम मंदिर पर सम्मानित करेंगे। करीब एक घंटे तक वह अपने समर्थकों के साथ भदरी कोठी पर रुके और बाबूगंज होते हुए लालगंज अझारा रवाना हो गए। उनके साथ मौजूद समर्थकों ने जमकर जय श्रीराम के नारे लगाए। इस दौरान सुधीर शुक्ला, राकेश तिवारी, निर्भय सिंह, कैप्टन प्रांजुल द्विवेदी मौजूद रहे।