फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर देवसरा के विद्यालयों में छापा

Tue, 19 May 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी के निर्देश पर इलाके में बगैर मान्यता के चल रहे विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए बुधवार को छापामारी की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा गठित टीम ने देवसरा इलाके के तमाम विद्यालयों का दौरा किया, जिसमें ज्यादातर विद्यालय बगैर मान्यता के चलते पाये गए। टीम देख विद्यालयों में ताला बंदकर संचालक भाग निकले।
विज्ञापन

पट्टी क्षेत्र में बिना मान्यता के विद्यालयों की जांच के लिए डीएम के निर्देश पर विभाग ने सालिकराम प्रजापति, शैल सिंह व हीरालाल सरोज के नेतृत्व में टीम गठित की है।


मंगलवार को टीम देवसरा इलाके में विद्यालयों की जांच के लिए निकली। इससे हड़कम्प मच गया। ज्यादातर विद्यालय संचालक टीम देखकर स्कूल में ताला बंदकर फरार हो गए। कुछ तो रजिस्टर व अन्य कागजात लेकर ही वहां से हट गए। टीम के सदस्यों के अनुसार देवसरा, आमापुर, ढखवा, इब्राहिमपुर, पूरा, सोनपुरा, तिवारी का पूरा गांव समेत अन्य जगहों पर विद्यालयों में छापामारी की गई। जांच में केवल डा. देवेन्द्र मणि माध्यमिक विद्यालय ढखवा के ही कागजात ठीक मिल सके। बाकी के पास मान्यता अथवा शिक्षा विभाग के मानक के अनुरूप कागजात नहीं थे। टीम की मानें तो कई विद्यालय तो ऐसे मिले जो छप्पर व टीनशेड में संचालित हो रहे थे। जिसमें नौनिहालों को शिक्षा दी जा रही थी। यह अभियान बुधवार को भी देवसरा इलाके में जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें