फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ की गाड़ी का चक्का निकला, बाल-बाल बचे

Wed, 27 May 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार की देर शाम गौरा के सुजहा गांव से तालाब का निरीक्षण कर शहर लौट रहे सीडीओ मनीष कुमार वर्मा हादसे में बाल-बाल बच गए। उनकी कार का अगला चक्का निकल गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन


गौरा विकास खंड के सुजहा गांव में इन दिनों मनरेगा से तालाब का निर्माण कराया जा रहा है। बुधवार को दूसरे पहर उसी तालाब का निरीक्षण करने सीडीओ गांव पहुंचे। वहां से वह देर शाम शहर स्थित आवास पर लौट रहे थे। बताते हैं कि सुजहा गांव की बस्ती से थोड़ी दूर आगे पहुंचने पर उनकी कार का अगला पहिया निकल गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर एक तरफ झुक गई। संयोग रहा कि कार पलटी नहीं।

 पल भर में ही यह खबर जिले भर में फैल गई। सीडीओ का कुशलक्षेम जानने के लिए लोग उनके स्टोनो और अन्य करीबियों को फोन लगाने लगे। गौरा बीडीओ निरंकार मिश्र ने बताया कि कि  भगवान की कृपा से बड़ी घटना बच गई। गाड़ी जिस तरह स्पीड में थी और किसी को खरोच तक नहीं आई यह ईश्वरीय कृपा ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें