फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: पत्नी ने किया अवैध संबंधों के विरोध तो कुल्हाड़ी से उतार दिया से मौत के घाट

Tue, 14 Apr 2020 11:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
पत्नी पूनम के साथ शचींद्रनाथ । - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
 लालगंज इलाके में अवैध संबंधों का विरोध करने पर एक युवक ने कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर दी। सोमवार आधी रात हुई इस घटना की जानकारी होने पर सुबह सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व उसके खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के बेलहा निवासी सुरेशचंद्र पांडेय की बेटी पूनम की शादी 12 वर्ष पूर्व पड़ोस स्थित गांव मेढ़ावां निवासी शचींद्रनाथ त्रिपाठी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही पति की गलत हरकतों के चलते दोनों में अनबन हो गई।

किसी न किसी बहाने पूनम को उसका पति प्रताड़ित करता रहा। शादी के बाद उसके तीन बच्चे भी हो गए। बाद में पूनम को पता चला कि उसके पति के कई अन्य महिलाओं से अवैध संबंध है। वह इसका विरोध करने लगी तो पति दूसरी शादी की धमकी देने लगा। पूनम लगातार उसके अवैध संबंधाें को विरोध करती रही। इसको लेकर आए दिन दोनों में विवाद होने लगा।
विज्ञापन


आरोप है कि सोमवार की आधी रात पति शचींद्रनाथ त्रिपाठी ने शौच के लिए घर के बाहर गई पूनम पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसके मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद मायके पक्ष के साथ ही गांव में रहने वाले अपने परिजनों को बताया कि बदमाशों ने पूनम की हत्या कर दी है। आधी रात को विवाहिता की हत्या से सनसनी फैल गई।

रात में ही मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोग पति पर ही हत्या का आरोप लगाने लगे, जिस पर पुलिस ने शचींद्रनाथ को हिरातस में ले लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व उसके खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए। मामले में मृतका के पिता सुरेशचंद्र पांडेय ने पति शचींद्रनाथ त्रिपाठी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। 
 

आरोपी बोला, साली के चक्कर में घरवाली को मार डाला

साली से शादी करने की चाहत में शचींद्र ने पत्नी की हत्या कर उसे हमेशा के लिए रास्ते से हटा दिया। पुलिस की पूछताछ में उसने यह सनसीखेज खुलासा किया। 
शचींद्र ने पुलिस को बताया कि पूनम के साथ शादी करके वह खुश नहीं था। वह पूनम की छोटी बहन पूजा पांडेय से शादी करना चाहता था।

लेकिन पत्नी के विरोध के चलते शचींद्र का यह सपना पूरा नहीं हो रहा था। साली से शादी करने के चक्कर में उसने पत्नी को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की  साजिश रच डाली। सोमवार की रात वह हत्या करने के लिए उचित मौके की तलाश में पत्नी व तीनों बच्चों के सोने के बाद जग रहा था।

आरोपी के मुताबिक आधी रात के बाद दो बजे पूनम शौच के लिए गई तो वह भी पीछे निकल पड़ा। बाहर निकलते ही मौका देखकर कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद उसने मृतका के मायकेवालों के साथ ही गांव में अलग घर बनाकर रहने वाले अपने परिजनों को सूचना दी। बताया कि बदमाशों ने पूनम को मार डाला। लेकिन मृतका के पिता के आरोप को देख जब पुलिस ने सख्ती की तो उसने सारी कहानी बयां कर दी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें