फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Thu, 05 Jun 2025 07:33 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

थाना लालगंज पुलिस व स्पेशल टीम की संयुक्त टीम से हुई मुठभेड़ में दो शाति बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगी है। उसको अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना लालगंज पुलिस व स्पेशल टीम की संयुक्त टीम से हुई मुठभेड़ में दो शाति बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगी है। उसको अस्पताल भेजा गया है। इनके कब्जे से दो तमंचा, एक कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक बाइक बरामद किया गया है। घायल आरोपी शाहिद उर्फ पिंकू निवासी कुरैशी का पुरवा राटीकर थाना उदयपुर प्रतापगढ़ और शमशाद निावसी जगतपुर रोड थाना सलोन रायबरेली को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


एएसपी पूर्वी संजय राय व सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर ने बताया कि थाना लालगंज में जगन्नाथपुर नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान आरोपियों की ओर से पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हुआ और दूसरा पकड़ा गया। तीसरा बदमाश भौगोलिक स्थित का फायदा उठाते हुए भाग निकला। उसकी पहचान शमीम पुत्र आलेमन निवासी कुरैशी का पुरवा उदयपुर के रूप में की गई है। घायल बदमाश के ऊपर प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी में कुल 17 मुकदमे दर्ज हैं। इसके खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्रवाई हो चुकी है। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें