फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: बीएसए के निरीक्षण में बंद मिले दो स्कूल

विज्ञापन
Pratapgarh: Two schools found closed under BSA inspection
विज्ञापन
मंगलवार को सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस स्थगित होने के बाद बीएसए स्कूलों का औचक निरीक्षण करने निकल पड़े। इस दौरान दो स्कूल बंद मिले।
विज्ञापन

बीएसए के निरीक्षण में संडवा चंद्रिका विकास खंड का प्राइमरी स्कूल पूरेआचार्य और लक्ष्मणपुर विकास खंड का प्राइमरी स्कूल बोझवा बंद मिला। पूरे आचार्य में दोपहर 12.13 बजे ताला लटकते मिलने पर हेडमास्टर धर्मराज पांडेय के वेतन और शिक्षामित्र कुसुम के मानदेय भुगतान पर रोक लगा दी गई है। प्राइमरी स्कूल बोझवा सवा एक बजे बंद मिलने पर हेडमास्टर सुरेश प्रताप सिंह की तीन वार्षिक वेतन वृद्धि और शिक्षामित्र रेशमाबानो और कल्पना देवी के मानदेय भुगतान पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूल तेजगढ़ में हस्ताक्षर बनाकर गायब रहने वाले हेडमास्टर शिवाकांत त्रिपाठी के वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है। शिक्षामित्र सरिता त्रिपाठी के बगैर सूचना गायब मिलने पर मानदेय भुगतान पर रोक लगा दी है। प्राइमरी स्कूल छेमरसरैया में अब्दुल कलीम, पल्लवी सरकार, संडवा चंद्रिका प्राइमरी स्कूल कोलबजरडीह में शिक्षिका प रवीन बानो, शिक्षामित्र सविता यादव, मिडिल स्कूल कोलबजरडीह में बृजेश सिंह,प्राइमरी स्कूल मटियारी मो. सगीर के गायब मिलने पर वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें