Pratapgarh: Trees fell on mainline, electricity in hundreds of villages burning for six hours
मसौली गांव के समीप पेड़ गिरने से मेनलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे पूरे उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। सूचना के बाद भी विद्युत विभाग की टीम करीब दो घंटे बाद पहुंची। घंटो मशक्कत के बाद भी देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
रानीगंज के खाखापुर उपकेंद्र से सैकड़ों गांवों में विद्युत आपूर्ति होती है। थरिया, रामापुर, भवानीगढ़, खाखापुर, डिघवट, सुल्ताननपुर सहित गांव सैकड़ों गांव इस उपकेंद्र से जुड़े हैं। गुरुवार दोपहर में बारिश और अंधड़ के दौरान मसौली गांव के पास मेनलाइन पर पेड़ गिर पड़ा। इससे पूरी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। उपकरण टूटकर गिर पड़े। ग्रामीणों ने इसकी सूचना उपकेंद्र पर दी।
दो घंटे बाद विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पेड़ काटकर लाइन से हटाया। इसके बाद तार खींचने का कार्य शुरू किया। करीब पांच घंटे बाद भी लाइन ठीक नहीं हो सकी थी। आपूर्ति ठप होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम होने पर गांवों में अंधेरा छाया रहा। जेई साधूराम ने बताया कि लाइन दुरुस्त हो चुकी है। अभी कनेक्ट होने में दिक्कत आ रही है।