फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: आज खुलेगा प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा 

Wed, 22 May 2019 11:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
महुली मंडी - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
प्रतापगढ़ संसदीय सीट के लिए चुनावी समर में कूदे आठ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला गुरुवार को होगा। प्रतापगढ़ और कौशांबी संसदीय सीट के कुंडा और बाबागंज विधानसभाओं के मतों की गणना गुरुवार की सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी। रामपुरखास और बाबागंज विधानसभाओं में 25-25 और विश्वनाथगंज विधानसभा में 31 राउंड में मतों की गणना होगी। दरअसल, ईवीएम से मतों की गणना करना आसान होगा।
विज्ञापन


अफसरों की मानें तो एक राउंड की गणना में अधिकतम आठ मिनट लगेंगे। यही वजह है कि रुझान के लिए अधिक देर तक इंतजार नहीं करना होगा। मतगणना प्रारंभ होने के आधे घंटे बाद से रुझान आना प्रारंभ हो जाएगा। दोपहर 12 बजे तक जीत और हार का फैसला हो जाएगा। लगभग दो बजे तक विजयी प्रत्याशी को प्रमाणपत्र प्रदान कर दिया जाएगा।  

गुरुवार को महुली मंडी में होने वाली मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। गुरुवार को आरओ और एआरओ अपने-अपने पंडाल में पहुंचकर लाउडस्पीकर, कंप्यूटर लगवाते रहे। डीएम मार्कण्डेय शाही, एसपी एस आनंद,  एडीएम शत्रोहन वैश्य ने बुधवार को महुली मंडी पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे से प्रारंभ होने वाली मतगणना का रुझान साढ़े आठ बजे से आना प्रारंभ हो जाएगा। ईवीएम से मतों की गणना करना आसान होगा। अफसरों की मानें तो एक राउंड की गणना में अधिकतम आठ मिनट लगेंगे। यही वजह है कि रुझान के लिए अधिक देर तक इंतजार नहीं करना होगा।

अगर किसी तरह का अवरोध उत्पन्न न हुआ तो दोपहर 12 बजे तक परिणाम भी आ जाएगा और दो बजे तक प्रत्याशी को प्रमाणपत्र मिल जाएगा। रामपुर खास और बाबागंज विधानसभा में 25-25 राउंड, प्रतापगढ़ और कुंडा 27-27, रानीगंज 26, पट्टी 29 और विश्वनाथगंज विधानसभा की मतगणना 31 राउंड में पूरी होगी। 

विधानसभावार होने वाली गणना के लिए प्रत्येक विधानसभाओं में 14-14 टेबल लगाई गई हैं। प्रत्येक विधानसभाओं में पांच-पांच बूथों के मतों की गणना वीवीपैट की पर्ची से होनी है। 25-25 मतों के बनने वाले बंडल में अधिक समय लगेगा, मगर इन मतों की गणना अंतिम चरण में होनी है।

इसलिए शुरुआती दौर में रुझान आने में अधिक वक्त नहीं लगेगा। वैसे तो कर्मचारियों को सुबह छह बजे बुलाया गया है। इससे साफ है कि दो घंटे पहले आने वाले कर्मचारियों को अभिकर्ताओं के आने का इंतजार रहेगा। सुबह आठ बजे तक अभिकर्ताओं के आते ही मतगणना प्रारंभ हो जाएगी। 

कंट्रोल रूम भेजेगा चुनाव आयोग को रिपोर्ट  
विधानसभाओं के आरओ प्रत्येक राउंड की गणना की सूची मंडी परिषद में बने कंट्रोल रूम में मुहैया कराएंगे। कंट्रोल रूम ही चुनाव आयोग को मतगणना की प्रगति की रिपोर्ट देने के साथ ही रुझान की जानकारी सार्वजनिक करेगा। इसके लिए भारी संख्या में फोर्स और अफसरों की तैनाती की गई है। 

मोबाइल लेकर नहीं घुस पाएंगे सकेंगे कर्मचारी और अभिकर्ता 
प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं और मतदान कार्मिकों के मोबाइल लेकर अंदर घुसने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इससे वह गणना स्थल से प्रत्याशियों और करीबियों को रुझान की जानकारी नहीं दे पाएंगे। 

पोस्टल बैलेट की बाद में होगी गणना 
जिले के 5078 पोस्टल बैलेट की गणना बाद में की जाएगी। पहले चरण में ईवीएम की गणना होगी। हालांकि पोस्टल बैलेट की गणना के लिए पांच टेबल लगाई गई हैं।  

प्रेक्षक ने तैयारियों का लिया जायजा 
बुधवार को महुली मंडी पहुंचे प्रेक्षक ने मतगणना के तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कंट्रोल रूम और विधान सभावार बने पंडालों का मुआयना किया और मौजूद अफसरों से जानकारी की। 
वर्जन-----निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। सुबह छह बजे कर्मचारियों को पहुंचने को कहा गया है। आठ बजे से मतगणना प्रारंभ हो जाएगी। 
विज्ञापन

शत्रोहन वैश्य, उपजिला निर्वाचन अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें