फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh: छह सौ लोगों की हुई थर्मल स्क्रीनिंग, सील की गई सीमा

Mon, 18 May 2020 11:18 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
मुंबई से आए कोरोना पाजिटिव युवक को जिला अस्पताल भेजने के बाद ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई। सीमा को सील कर लोगों के आने जाने पर पांबदी लगाते हुए सैंपल के लिए संदिग्धाें को चिन्हित किया जा रहा है। कोरोना का मामला सामने आने के बाद बाजार में सन्नाटा पसरा है। 
विज्ञापन


उदयपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार निवासी एक युवक मुंबई से सप्ताह भर पहले आया था। शनिवार को उसमें कोरोना की पुष्टि होने पर दूसरे दिन रविवार को जिला अस्पताल भेज दिया गया। इसके बाद लगातार ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है।

सोमवार को लगभग छह सौ लोगों को थर्मल स्क्रीनिंग स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा की गई। इसके लिए आधा दर्जन टीमों को लगाया गया। थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान टीम बीमार या संदिग्ध लोगों की सूची बना रही है।
विज्ञापन


जिनकी बाद में सैंपलिंग कराई जाएगी। उधर प्रशासन ने बाजार को पूरी तरह से सील कर दिया। बाहर से आने व जाने वालों पर सख्त पहरा लगाया गया है। बाजार को जोड़ने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है।

गांव में सार्वजनिक स्थलों पर सैनिटाजर का छिड़काव भी लगातार कराया जा रहा है। कोरोना का मामला सामने आने पर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। तीन दिन बीत जाने केे बाद भी लोग घरों से बाहर निकलने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें