Pratapgarh: The entire prison will remain from city to village today
रविवार को शहर से गांव तक की दुकानें और हाट-बाजार बंद रहेंगे। शासन ने सप्ताह की दो दिवसीय बंदी समाप्त कर केवल एक दिन करने का निर्देश दिया है। डीएम ने पत्र जारी करके व्यापारियों से रविवार को साप्ताहिक बंदी मानते हुए दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रखने की अपील की है। हालांकि रविवार की बंदी में भी आवागमन पर कोई रोक नहीं होगी।
रोडवेज बसों के अलावा लोग अपने निजी साधन से यात्रा कर सकेंगे।
लॉकडाउन खत्म होने के बाद शासन ने शनिवार की रात दस बजे से सोमवार की सुबह पांच बजे तक बंद रखने का आदेश दिया है। रविवार को होने वाली बंदी को जिला प्रशासन पूरी तरह सफल बनाने में जुटा है।
डीएम ने एसपी को पत्र लिखकर रविवार की बंदी को पूरी तरह लागू कराने को कहा है। रविवार को साप्ताहिक बंदी होने से फल, दूध और सब्जी की दुकानें भी बंद रहेंगी। हालांकि आवागमन पर कोई रोक नहीं होगी। निजी वाहन और रोडवेज बसों से एक जिले से दूसरे जिले में लोग सफर कर सकेंगे।
शनिवार को दुकानें खुलने से व्यापारी खुश
शहर में शनिवार को साप्ताहिक बंदी रहती है, मगर शासन के नए आदेश से शनिवार को शहर की दुकानें खुली रहीं। इससे व्यापारी बेहद खुश नजर आए। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार केसरवानी ने बताया कि दो दिन की बंदी से व्यापारियों का काफी नुकसान होता था। शनिवार को दुकानें खुलने से काफी राहत मिली है।