कुएं में गिरे युवक को निकालने में जुटी रेस्क्यू टीम।
- फोटो : संवाद।
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के श्रीनाथ पुर गांव निवासी उमाशंकर शर्मा के बेटे हिंमाशु शर्मा (23) की लाश बृहस्पतिवार को निकाली जा सकी। बुधवार को दोपहर में वह बकरी निकालने के चक्कर में कुएं में गिर गया था। काफी मशक्कत के बाद भी रेस्क्यू टीम उसको बाहर नहीं निकाल सकी और लौट गई। दूसरे दिन फिर काफी मशक्कत के शव को निकाला गया। बताया जा रहा है कि कुएं में काफी दलदल हो गया था। शव दलदल में फंस गया, जिससे बाहर निकालने में टीम के पसीने छूट गए।
हिमांशु बुधवार को गांग पाटी गांव निवासी बकरीदी के यहा काम करने गया था। गांव के भी मुस्तकीम सहित अन्य ग्रामीण अपनी बकरी खेत में चरा रहे थे। गांव के बीच स्थित कुएं में मुस्तकीम की बकरी कुएं में गिर गई। जानकारी होने पर हिमांशु शर्मा कुएं से बकरी निकलने की बात कहकर रस्सी के सहारे कुएं में उतर गया। बकरी लेकर ऊपर आते समय वह अनियंत्रित होकर दोबारा बीस फिट गहरे पानी में गिर गया। पानी अधिक होने के कारण वह पानी के दल दल में फस गया।
सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी दिलीपपुर शत्रुघ्न वर्मा ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू किया गया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। देर शाम 6 बजे तेज बरसात व आधी तूफान के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया। दूसरे दिन सुबह 7 बजे प्रयागराज से एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया। घंटों प्रयास के बाद सफलता मिली। एसओ दिलीपपुर ने स्थानीय गोताखोर थाना क्षेत्र के सिंटी खालसा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार को बुलाया। एसडीआरएफ टीम जाल व रस्सी के सहारे गहरे पानी में उतारा गया।