फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: आईपीएल के साथ शुरू हुआ सट्टेबाजी का दौर

Mon, 25 Mar 2019 12:00 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
सट्टेबाजी - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
 आईपीएल मैच के साथ ही जिले में सट्टेबाजी का दौर शुरू हो गया है। शहर के पांच स्थानों पर खुलेआम सट्टा लगाया जा रहा है। मैच की हर गेद पर सट्टे की रकम घटती-बढ़ती रहती है। पहले मैच में ही करीब सत्तर लाख का दांव लगा। 
विज्ञापन


आईपीएल मैच का आगाज शनिवार को हुआ। चूंकि पहले मैच में बेहतरीन खिलाड़ी दोनों टीमों में शामिल थे। इसलिए एक दिन पहले से ही सट्टेबाज सक्रिय हो गए। क्रिकेटर विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के प्रदर्शन पर करीब 35 लाख की बोली लगी। सूत्रों की माने तो सट्टेबाज संचालक गुपचुप तरीके से सट्टा लगा रहे थे।

शहर के स्टेशन रोड, कपूर चौराहा, चिलबिला, सुभाष चौक, मीराभवन में आईपीएल मैच पर दांव लगाया जाता रहा। सट्टेबाजी की भनक पुलिस को हुई थी, लेकिन कोई कार्रवाई करने में पुलिस असहज नजर आई। मैच के दौरान गेदबाजों की हर गेंदों पर रुपये की बोली लगाई जाती रही। बता दें कि पूर्व में आईपीएल में सट्टा लगाने के बाद कई लोग कंगाल होने के बाद घर छोडक़र चले गए थे।
विज्ञापन


पूर्व में दो लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। सट्टे में लोग मोबाइल और महंगी घड़ी भी दांव पर लगा रहे हैं। इस बाबत नगर कोतवाल का कहना है कि आईपीएल मैच में सट्टेबाजी करने वालों को दबोचने के लिए पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें