फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh: मनरेगा में 1.50 लाख मजदूरों को रोजगार देने का रखा गया लक्ष्य 

Fri, 12 Jun 2020 12:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
dm meeting - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
डीएम डा. रुपेश कुमार ने अफसरों के साथ बैठक करके जिले के मजदूरों को छह माह का रोजगार देने के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा है। उन्होंने डीसी मनरेगा से कहा कि वह 1.50 लाख श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराएं। जिससे मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट न खड़ा होने पाए। 
विज्ञापन


गुरुवार को कैंप कार्यालय में डीएम ने बैठक कर लोक निर्माण विभाग, कृषि, सिंचाई और लघु सिंचाई विभाग से दस लाख मानव दिवस सृजित करने को कहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, डा. अंबेडकर स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री ग्राम स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत अधिकाधिक लोगों को ऋण मुहैया कराकर रोजगार देने को कहा है।

सीवीओ से दो सौ अनुसूचित जाति की महिलाओं को रोजगार मुहैया कराने को कहा है। डीएम ने कौशल विकास मिशन, श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को रोजगार देने को कहा है। बैठक में सीडीओ डा. अमितपाल शर्मा, एडीएम शत्रोहन वैश्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें