फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: पंजाबी मार्केट की सात दुकानों में चोरी

Mon, 04 Mar 2019 01:04 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
चोरी - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
पंजाबी मार्केट की सात दुकानों में बदमाशों ने धावा बोला। दुकानों के भीतर घुसे और काउंटर में रखे रुपये व कीमती सामान लेकर भाग निकले। जानकारी होने पर व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। व्यापारियों से मिलने के लिए एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्र भी पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के पंजाबी मार्केट में शनिवार की रात चोरों ने धावा बोला। चोरों ने अनूप कुमार के कपड़े की दुकान के काउंटर से 12 सौ रुपये, जगजीत सिंह की दुकान से भी दो हजार रुपये, अबुल हसन, राजेंद्र कुमार, परमजीत सिंह, रामबाबू केसरवानी और प्यारेलाल की दुकान के ऊपर हिस्से के ग्रिल व दरवाजों को तोड़ कर घुसे चोर गल्ले में रखे रुपये व कीमती सामान उठा ले गए।

रविवार की सुबह घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर शहर कोतवाल पहुंचे। छानबीन के बाद पुलिस ने पूर्व अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह छाबड़ा की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन


खास बात यह है कि पंजाबी मार्केट में रात में पुलिसकर्मी व चौकीदार गश्त करते हैं। शनिवार की रात दुकानों में चोरी हो गई लेकिन सुरक्षा में लगाए गए पुलिसकर्मी व चौकीदारों को भनक तक नहीं लगी। घटना की जानकारी पर पहुंचे एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्रा ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि हर हाल में बदमाश जेल भेजे जाएंगे। उन्होंने कोतवाली पुलिस को सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।

स्मैक के सौदागरों पर गिरेगी गाज
 शहर में कहीं भी स्मैक बिकी तो इलाके की पुलिस पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके लिए पुलिस को एक सप्ताह की मोहलत मिली है। पंजाबी मार्केट में चोरी के तरीकों की जानकारी लेने के बाद एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्रा ने कहा कि करतूत नशेड़ियों की है। नगर कोतवाली क्षेत्र में कहीं भी स्मैक व गांजा नहीं बिकना चाहिए।

यदि स्मैक बिकने की पुष्टि हुई तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई तय हैं। एएसपी के निर्देश पर सभी चौकी प्रभारियों को नगर कोतवाल ने ऐसे स्थानों को चिन्हित कर कार्रवाई को कहा। इसके लिए सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें