फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: फीडर के केबिल में भड़की चिंगारी, दर्जनों गांवों की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
Pratapgarh: spark in feeder cable, supply of dozens of villages stalled
विज्ञापन
नार्थ फीडर के केबिल में एकाएक चिंगारी उठने लगी। इससे दो दर्जन गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। सूचना के छह घंटे बाद भी विद्युत विभाग की टीम नहीं पहुंची। इसे लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश रहा। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

पांडेयतारा विद्युत उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था खस्ताहाल है। आए दिन कभी फीडर तो कभी पैनल में खामी बनी रहती है। अभी 24 अगस्त को फीडर के चलते पूरे उपकेंद्र की आपूर्ति ठप रही। बुधवार को उपकेंद्र के नार्थ फीडर का केबिल जल गई। इससे उपकेंद्र से जुड़े करीब दो दर्जन गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर करीब 2 बजे आपूर्ति बाधित हुई। इसकी सूचना विद्युत उपकेंद्र पर ग्रामीणों ने दी, मगर कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों में इसे लेकर गहरी नाराजगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें