फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमित मिले सिपाही समेत 65 नए मरीज, एसपी भी पॉजिटिव

विज्ञापन
Pratapgarh sp tested covid positive
विज्ञापन
चार सिपाही-बैंककर्मी समेत बृहस्पतिवार को जिले में मिले 65 नए मरीज, 2524 पहुंची पीड़ितों की संख्या
विज्ञापन

प्रतापगढ़। जिले में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है। बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य भी संक्रमण की चपेट में आ गए। एंटीजन किट से हुई जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसकी जानकारी होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
सीएमओ ने बताया कि एसपी को उनके सरकारी आवास पर आइसोलेट किया गया है। उधर, बृहस्पतिवार को 24 घंटे के भीतर जिले में 65 और लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसमें सिपाही और बैंककर्मी भी शामिल हैं। जिले में अब पीड़ितों की संख्या बढ़कर 2524 पहुंच गई है। कोरोना से 34 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि एसपी को बुखार की शिकायत थी। उन्होंने इसकी सूचना दी थी। इस पर उनकी जांच कराई गई। उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उन्हें आवास पर ही आइसोलेट कर दिया गया है। उनके संपर्क में आने वाले पुलिस अफसरों और कर्मचारियों की भी जांच कराई जाएगी। उधर, जिले में बृहस्पतिवार को 65 लोग संक्रमित मिले। सीएचसी कुंडा में जांच में सात नए मरीज मिले। बाघराय में तीन व जेठवारा थाने में एक सिपाही की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

कुंडा में महावीर का पुरवा में चार, पूरे शाक करम अली में एक, कोतवाली कुंडा में एक, टेकी पट्टी बिहार में एक, बाघराय के नहरहन का पुरवा एक, जेठवारा में एक, हरबसपुर गांव में एक व्यक्ति पाजिटिव मिला है। शहर में 12 लोग संक्रमण का शिकार हो गए हैं। लालगंज में सात लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें तहसील में तैनात कानूनगो भी शामिल हैं। ग्रामीण बैंक अठेहा के दो कर्मचारियों व एक अन्य युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें