पुलिस लाइंस ग्राउंड में दौड़ लगाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद।
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली। परेड का निरीक्षण कर अनुशासन व एकरूपता के लिए टोलीवार ड्रिल करवाया। शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए सभी की दौड़ लगवाई गई। परेड पर समस्त टोलियों से शस्त्र हैंडलिंग ड्रिल कराई गई और यूपी-112 की पीआरवी गाड़ियों का निरीक्षण कर रख-रखाव देखा गया। साथ ही फॉरेंसिक टीम को आपराधिक घटनाओं में साक्ष्य संकलन, क्राइम सीन को सुरक्षित करने एवं अग्निशामक उपकरणों के प्रयोग के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही ड्रोन कैमरे से निगरानी भी की गई।