फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में माहौल बिगड़ाने की कोशिश : भगवा झंडा हटाकर हरे रंग की पताका फहराई, अज्ञात लोगों पर केस दर्ज

Sun, 11 Feb 2024 01:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

प्रतापगढ़ में शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। चौक घंटाघर पर लगे भगवा झंडे को हटाकर उसके स्थान पर हरा झंडा लगा दिया गया। इसको लेकर माहौल गर्म हो गया। पुलिस प्रशासन ने फिर भगवा झंडा लगवा दिया। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
चौक घंटाघर पर अराजकतत्व द्वारा लगाया गया हरा झंडा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर की मकंद्रूगंज पुलिस चौकी के करीब शरारती तत्वों ने चौक घंटाघर के गुंबद पर लगा भगवा झंडा हटा कर हरे रंग का पताका फहरा दिया। सुबह जानकारी होने पर लोेग एकत्र होने लगे तो आननफानन पुलिस ने फिर से वहां भगवा झंडा लगवा दिया। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

चौक घंटाघर के गुंबद पर भगवा झंडा दिन-रात लहराता रहता है। ऊपर जाने के लिए सीढ़ी है, जिसका गेट नगर पालिका की देखरेख में खुलता-बंद होता है। हालांकि, 22 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम के बाद गेट खुला ही था।

शनिवार की सुबह करीब आठ बजे लोगों की नजर हरे रंग के झंडे पर पड़ी तो रोष फैलने लगा। वहां पहुंचने वाले फोटो और वीडियो बनाने लगे। इस दौरान पुलिस उन्हें रोकती रही। जल्द ही पुलिसकर्मियों ने मजदूरों को बुलाकर झंडा बदलवाकर गेट बंद करा दिया। इसके बाद माहौल सामान्य हो गया।

 

बजरंग दल के विजय सिंह की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ माहौल खराब करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की तीन टीम सीसीटीवी चेक कर शरारती तत्वों को चिह्नित कर रही हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - दुर्गेश सिंह, एएसपी पूर्वी

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें