फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : बिजली कटौती से ऑनलाइन पढ़ाई चौपट

विज्ञापन
Pratapgarh: Power cuts cut the online studies
विज्ञापन
जिले की बदहाल बिजली व्यवस्था बच्चों की पढ़ाई भी चौपट हो रही है। गांव में 18 घंटे का रोस्टर है, मगर 8 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। टीवी चैनल व दूरदर्शन पर चलने वाली कक्षाओं के समय बिजली गायब रहती है।
विज्ञापन

इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
कोरोना काल में स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन पढ़ाई का निर्देश दिया है। बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा व उच्च शिक्षा की कक्षाएं ऑनलाइन चल रही हैं। कक्षा एक से 12वीं तक की कक्षाएं टीवी पर भी प्रसारित हो रही हैं। स्वयंप्रभा चैनल व दूरदर्शन पर
कक्षाएं संचालित हो रही हैं। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि बच्चों को समुचित तरीके से ऑनलाइन क्लास दी जा रही है। मगर अफसरों के इन दावों को बिजली आपूर्ति पलीता लगा रही है। अंधाधुंध कटौती से टीवी चैनलों पर प्रसारित कक्षाएं बच्चों से छूट रही हैं।
विज्ञापन

इसे लेकर अभिभावक परेशान हैं। संडवाचंद्रिका ब्लाक के कटका मानापुर गांव निवासी राजेश सिंह की पुत्री अनुष्का सिंह शहर के संस्कार ग्लोवल स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा है। घर पर ही रहकर ऑनलाइन क्लास कर रही है।
पिता राजेश सिंह ने बताया18 घंटे का रोस्टर है, मगर छह घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। संडवाचंद्रिका के बझान गांव निवासी रामअकबाल सिंह की पुत्री प्रिया सिंह एमएसएसी कर रही है। घर पर ही ऑनलाइन पढ़ाई कर रही हैं। बिजली कटौती से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। संडवाचंद्रिका ब्लाक के भवानीपुर गांव निवासी लोकेश पांडेय की पुत्री शिवानी पांडेय कक्षा 10वीं की छात्रा है। लोकेश ने बताया कि बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई में दिक्कत आ रही है।
रानीगंज के थरिया गांव निवासी पवन सिंह का बेटा आयुष सिंह 9वीं व भतीजा अमन सिंह 10 वीं कक्षा में पढ़ाई करता है। पवन का कहना है कि बिजली कटौती के चलते टीवी चैनल व दूरदर्शन पर संचालित होने वाली कक्षाएं नहीं मिल पाती हैं। इस बारे में एक्सईएन प्रथम चंद्रमा प्रसाद ने बताया कि गांवों में ट्रिपिंग के चलते कुछ दिक्कत आ रही थी। जिससे समस्या हो रही थी, मगर अब उसे दुरुस्त करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें