कंधई थाना क्षेत्र शनिवार रात सड़क हादसे में एक घायल को एसपी दीपक भूकर ने अपने सरकारी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। एसपी दीपक भूकर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल और क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के साथ भ्रमण पर थे।
कंधई थाना क्षेत्र शनिवार रात सड़क हादसे में एक घायल को एसपी दीपक भूकर ने अपने सरकारी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। एसपी दीपक भूकर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल और क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के साथ भ्रमण पर थे। पट्टी–प्रतापगढ़ रोड पर एक सड़क हादसे में घायल युवक को देखा तो रुक गए।
विज्ञापन
घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने एम्बुलेंस का इंतजार किए बिना अपनी सरकारी गाड़ी से युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इस मानवीय कार्य में अपर पुलिस अधीक्षक भी उनके साथ मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक की इस तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण की पूरे जनपद में सराहना की जा रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग एसपी के नेक कार्य की सराहना कर रहे हैं।