फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : खून का कत्ल- पिता का गलादबाकर हत्या कर बेटे ने कमरे में दफनाया शव

Thu, 23 Jul 2026 08:12 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

महेशगंज थाना क्षेत्र के अठैसा प्रीतमपुर गांव में बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता की गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को घर के कमरे में दफना दिया। सप्ताह भर से गायब चल रहे 70 वर्षीय जगदीश प्रसाद द्विवेदी का शव बृहस्पतिवार को घर में बनी कब्र से बरामद हुआ।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ के अठैसा गांव में हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेशगंज थाना क्षेत्र के अठैसा प्रीतमपुर गांव में बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता की गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को घर के कमरे में दफना दिया। सप्ताह भर से गायब चल रहे 70 वर्षीय जगदीश प्रसाद द्विवेदी का शव बृहस्पतिवार को घर में बनी कब्र से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

बुजुर्ग जगदीश प्रसाद के पास तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा 40 वर्षीय संतोष और दूसरा नंबर का बेटा 38 वर्षीय अजय व सबसे छोटा बेटा 34 वर्षीय विजय है। जगदीश छोटे बेटे विजय के साथ गांव के मकान में रहते थे। ग्रामीणों के अनुसार, छोटा बेटा विजय शराब और नशे का आदी है। छह माह पहले उसने पत्नी को मारपीट कर घर से भगा दिया था। दो बार पिता पर हमला कर घायल कर चुका था। पिछले एक सप्ताह से बाप-बेटा दोनों घर से लापता थे। घर में ताला लटक रहा था। घर के अंदर से दुर्गंध उठने लगा तो पड़ोसियों ने दिल्ली-गुड़गांव में रह रहे बड़े बेटे संतोष और मझले बेटे अजय को सूचना दी।

विज्ञापन


दोनों बेटे गांव पहुंचे। पिता का कहीं पता नहीं चला तो बेटे ने महेशगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। बड़े बेटे संतोष ने विजय की पत्नी को फोन से बुलवाया। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे घर का ताला तोड़कर अंदर गए तो तेज दुर्गंध आई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को घर के पीछे बने कमरे की जमीन खुदी मिली। खोदाई में जगदीश का शव दफन मिला।

एसडीएम कुंडा और फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव निकालकर पोस्टमॉर्टम भेजा गया। मौके से पुलिस ने फावड़ा बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय और सीओ सदर मनोज रघुवंशी ने मौके का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने बताया कि देखने से प्रतीत हो रहा है कि गला घोटकर हत्या किया गया है। इसके बाद पहले से तैयार घर के अंदर कब्र में शव को दफन कर दिया गया।

मृतक के बड़े बेटे संतोष की तहरीर पर छोटे भाई विजय के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के बाद से आरोपी विजय फरार है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। - दीपक भूकर, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें