युवती के साथ दुष्कर्म कर बदमाशों ने घर से 400 मीटर दूर बाग के पेड़ से फंदे पर लटकाकर फरार हो गए। घटना से मानिकपुर इलाके में सनसनी फैल गई। तीन थानों की फोर्स के साथ पहुंचे एसपी दीपक ने तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किया। इलाके की एक युवती शनिवार की रात अपनी भतीजी के साथ कमरे में सो रही थी। गर्मी लगने पर भतीजी दूसरे कमरे में सोने चली गई। युवती कमरे में अकेले थी। रात करीब दो बजे बदमाशों के चंगुल में फंसी युवती को घर से करीब 450 मीटर दूर खेत में ले जाया गया। युवती से जबरन दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद खेत में स्थापित देवस्थान के झंडे को युवती के गले का फंदा बनाकर समीप के आम की बाग में पेड़ पर लटका दिया। सुबह भोर में करीब साढ़े बजे परिजन युवती को उठाने कमरे में गए। खोजबीन के बाद घर में युवती न मिलने पर परिजन परेशान हो गए। युवती को खोजते हुए खेत की तरफ बढ़े। बाग में ही युवती फंदे पर लटकी मिली। फंदे पर युवती को देख परिजनों की चीख निकल गई। सूचना पर नवाबगंज, कुंडा व मानिकपुर थाने की फोर्स के साथ एसपी दीपक भूकर पहुंचे। परिजनों से बातचीत के बाद एसपी ने कार्रवाई का निर्देश सीओ कुंडा अमरनाथ गुप्ता को दिया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित कर प्रयोगशाला भेजा। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। युवती को खेत से बाग तक घसीटा घटनास्थल खेत से फोरेंसिक टीम ने युवती के दाहिने पैर का चप्पल बरामद किया है। जिस पेड़ पर फंदा लगाकर युवती को लटकाया गया था, उस पेड़ के नीचे से बाएं पैर की चप्पल बरामद की गई है। पुलिस कयास लगा रही है कि युवती के गले का फंदा बना देवस्थान के झंडे को कसा गया। वहां से घसीटते हुए बाग तक लाया गया। दरिंदगी बयां कर रहा शव का वीभत्स दृश्य फंदे पर लटकी मिली युवती के शव के गुप्तांग से रक्तस्त्राव होता रहा। यह दृश्य दरिंगदगी के मंजर को साफ बयां करता है। शव के वीभत्स दृश्य को देख पुलिस से लेकर ग्रामीण दंग हैं। खेत से युवती का अंडर गारमेंट्स व तीन से चार कंडोम भी बरामद किया गया है। युवती के साथ हुई हैवानियत को ग्रामीण सामूहिक दुष्कर्म करार कर रहे थे। इंटर में मिले थे 75 फीसदी अंक मृतका ने यूपी बोर्ड 2026 इंटर की परीक्षा 75 फीसदी अंक से उत्तीर्ण की थी। वह बीएससी की पढ़ाई करना चाहती थी। पिता ई-रिक्शा चलाता है। चार बेटे ही घर का खर्च और युवती के पढ़ाई का खर्चा उठा रहे थे। चार बहनों की शादी हो गई है। युवती की एक छोटी बहन भी है। कॉल डिटेल से खुल सकती है घटना की सच्चाई कहीं न कहीं पुलिस को शक है कि घटना के पूरी कहानी में प्रेम प्रसंग का ही मामला है। कयास लगाया जा रहा है कि युवती अपने किसी करीबी के कहने पर खेती तक पहुंची। पहले से रची गई हत्या की साजिश को अंजाम दिया गया। युवती के पास अपना कोई व्यक्तिगत मोबाइल नहीं था। परिजनों के मोबाइल से ही वह सहेलियों से बातचीत करती थी। पुलिस ने परिजनों के मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। पट्टीदार की महिला पर हत्या का शक पिता का आरोप है कि पट्टीदार की एक महिला से पुरानी रंजिश चल रही है। वह कई बार मारपीट और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दे चुकी है। पिता ने महिला की शिकायत पुलिस से की है। शव के अंतिम संस्कार के बाद चिंहित आरोपियों की गिरफ्तारी कर पुलिस घटना का खुलासा कर सकती है। क्या बोले एसपी शांति व्यवस्था के लिए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को चिंहित करने का काम पुलिस कर रही है। - दीपक भूकर, एसपी