आसपुर देवसरा और कंधई थाना क्षेत्र के कई गांवों में ड्रोन उड़ते देख दहशत फैल गई है। सैफाबाद क्षेत्र के आसपास के लगभग एक दर्जन गांवों में बुधवार की रात लगभग 10 से 11 के बीच में गांवों के ऊपर ड्रोन दिखाई पड़े।
आसपुर देवसरा और कंधई थाना क्षेत्र के कई गांवों में ड्रोन उड़ते देख दहशत फैल गई है। सैफाबाद क्षेत्र के आसपास के लगभग एक दर्जन गांवों में बुधवार की रात लगभग 10 से 11 के बीच में गांवों के ऊपर ड्रोन दिखाई पड़े। जिससे ग्रामीणों में दहशत मची रही। इस दौरान एक गांव में ड्रोन गिर पड़ा मिला। जिसको ग्रामीण उलट-पुलट कर देखते रहे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। ड्रोन कहां से आए और किसने उड़ाए हैं इसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
मंगलवार की आधी रात कधंई थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में आधी रात को घरों के ऊपर आधा दर्जन से अधिक ड्रोन कैमरा उड़ने की आवाज सुनकर लोग बाहर आ गए। इस दौरान ग्रामीणों में दहशत फैल गई। कंधई थाना क्षेत्र के अमहरा, सरवरपुर, सरखेलपुर गांव सहित मंदाह चौकी के समीप व कोर्रा गांव में ड्रोन कैमरा गांव के ऊपर मंडराता रहा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी, लेकिन मौके पर पुलिस नही पहुंची। अमहरा गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान सुनील सिंह, कैलाश तिवारी, धीरज तिवारी, प्रमोद रजक के घर उपर ड्रोन कैमरा उड़ने पर महिलाओं सहित बच्चे दहशत में आ गए।
ग्रामीणों ने बताया कि तीन चार दिन से अलग-अलग स्थानों पर ड्रोन कैमरा आधी रात को आसमान में उड़ने की बात सामने आई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कधंई गुलाबचंद सोनकर ने बताया कि बुधवार की रात 12 बजे दर्जनों गांवों में ड्रोन कैमरा उड़ने की सूचना मिली। ऊंचाई अधिक होने के कारण ड्रोन को पकड़ना मुश्किल हो गया था। मामला संदिग्ध है। जानकारी की जा रही है। कार्यवाही की जाएगी। थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा विजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है पता लगाया जा रहा है।