फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News : पाकिस्तान से आई राधा का एसआईआर में फंसा पेंज, नहीं मिला गणना प्रपत्र

Sun, 07 Dec 2025 12:23 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

मंगरौरा विकासखंड के सराय रजई में चार दशक से रहने वाली पाकिस्तान से आई 60 वर्षीय राधा के लिए एसआईआर कहीं मुसीबत न बन जाए। वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम दर्ज था लेकिन 2025 की सूची में उसका नाम नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगरौरा विकासखंड के सराय रजई में चार दशक से रहने वाली पाकिस्तान से आई 60 वर्षीय राधा के लिए एसआईआर कहीं मुसीबत न बन जाए। वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम दर्ज था लेकिन 2025 की सूची में उसका नाम नहीं है। उसे गणना प्रपत्र भी नहीं मिला। इससे परिवार के लोग परेशान हैं।

सराय रजई निवासी पारसनाथ पाल ने करीब 40 वर्ष पूर्व पाकिस्तान से आई राधा से शादी कर ली थी। शादी के बाद दोनों की जिंदगी हंसी खुशी व्यतीत होने लगी। बच्चों का जन्म होने के बाद कुनबा बढ़ने लगा। परिवार के लोगों का कहना है कि राधा ने भारत की नागरिकता के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन नागरिकता मिल नहीं सकी। इस बीच भारत सरकार के नए नियमों से राधा को कुछ आशा जगी लेकिन अब एसआईआर ने पेंच फंसा दिया।

विज्ञापन


दावा किया कि वर्ष 2003 की सूची में नाम होने के बाद भी एसआईआर फार्म उसके पास नहीं पहुंचा। बीएलओ प्रदीप कुमार पंकज ने बताया कि राधा का नाम 2003 की मतदाता सूची में दर्ज है, लेकिन 2025 की सूची में नाम नहीं है। परिवार में सिर्फ उनके पति पारसनाथ पाल का ही नाम मतदाता सूची में दर्ज है। एसडीएम पुर्णेंदु मिश्र ने बताया कि 2003 की मतदाता सूची के आधार पर ही 2025 की सूची जारी की गई है। यदि 2025 में जारी मतदाता सूची में वोटर का नाम नहीं है तो उसे गणना प्रपत्र नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें