फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News : सराफ को लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Fri, 01 Aug 2025 03:45 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

Pratapgarh Crime News : संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नेवादा कला नहर के पास बृहस्पतिवार की रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर फायर घर भाग रहे एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जबकि पुलिस ने दो बदमाशों को घेराबंदी कर दबोच लिया। 
विज्ञापन
सराफ से लूटपाटकरने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नेवादा कला नहर के पास बृहस्पतिवार की रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर फायर घर भाग रहे एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस ने दो बदमाशों को घेराबंदी कर दबोच लिया। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के अवसानगंज निवासी सराफ रमेश सोनी से सोमवार की रात बाइक सवार चार बदमाशों ने लाखों रुपए के जेवरात लूट कर भाग निकले थे।

विज्ञापन


मुकदमा दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में थी। संग्रामगढ़ पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार की रात बदमाशों की तलाश में नेवादा कला नहर पुलिया के पास बदमाशों की तलाश में चेकिंग की जा रही थी। इस बीच दो बाईकों से पांच लोग आते नजर आए। जिन्हें पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। वे रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने लगे। जवाबी फायरिंग में बाइक पर पीछे बैठा प्रयागराज जनपद के फाफामऊ सजना गली निवासी नीरज पासी उर्फ कुलदीप के पैर में गोली लग गई।

भाग रहे उसके दो साथी तूफानी उर्फ संजीत और अभिषेक सोनी उर्फ छोटे को भी पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया, जबकि दो बदमाश बाइक लेकर भाग निकले। बदमाशों के पास से तमंचा कारतूस 900 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद हुए। गोली लगने से घायल नीरज पासी को संग्रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। मौके पर पहुंचे सीओ कुंडा अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। दो बदमाशों को घेराबंदी कर पकड़ा गया है, जबकि दो बदमाश अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग निकले। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ के बाद उनके साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें