Pratapgarh News : सनातनी किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरि उर्फ टीना मां के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किन्नरों ने एसपी कार्यालय का घेराव किया। किन्नर नरगिस के घर हुई चोरी की घटना का खुलासा करने और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की गई।
सनातनी किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरि उर्फ टीना मां के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किन्नरों ने एसपी कार्यालय का घेराव किया। किन्नर नरगिस के घर हुई चोरी की घटना का खुलासा करने और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की गई।
विज्ञापन
एसपी कार्यालय के बाहर जुटे किन्नरों ने प्रदर्शन किया। एसपी को शिकायती पत्र देकर सिटी कोतवाली इलाके के सहोदरपुर की रहने वाली नरगिस किन्नर के घर हुई चोरी का मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। आरोप लगाया कि नरगिस के चार चेलों ने साजिश के तहत घर की आलमारी का ताला तोड़कर आधा किलो सोने के जेवरात, पांच किलो 600 ग्राम चांदी के आभूषण और करीब छह लाख रुपया चोरी कर लिया। साजिश के तहत उसको प्रयागराज भेज दिया गया था और मौका पाकर घटना को अंजाम दिया गया। थाने में तहरीर दी गई लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।