घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : संवाद।
प्रतापगढ़-रायबरेली बॉर्डर पर करहिया टोल प्लाजा के पास हुए भीषण हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेजा गया है। कंप्यूटर की क्लास करने के बाद घर लौट रहे दो छात्रों और एक छात्रा को ट्रक ने रौंद दिया। घटना बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10.30 बजे हुई। हादसे में मोहम्मद आलम (20) पुत्र अशरफ निवासी रहुआ लालगंज थाना उदयपुर और महफूज खान (20) पुत्र मोहम्मद खान निवासी पुरे खुदा बख्श थाना उदयपुर की मौके पर ही मौत हो गई।
तीसरी छात्रा साक्षी गिरी (20) पुत्री शिवकांत निवासी मटियारी आगई थाना लालगंज का पैर कट गया। उसको उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेजा गया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इससे आवागमन रुक गया। दोपहर करीब दो बजे तक अधिकारी लोगों को समझाने में लगे रहे लेकिन परिजन मानने के लिए तैयार नहीं थे।